भारत ने सार्वभौमिक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 31 मार्च तक 70 हजार आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और आरोग्य केन्द्र शुरू करने का लक्ष्य समय से पहले ही पूरा कर लिया गया है। लगभग 41 करोड़ 35 लाख लोगों ने इन केन्द्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं का लाभ उठाया है। इनमें से 54 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं। इन केन्द्रों द्वारा नौ लाख 45 हजार से ज्यादा लोगों को टेलीफोन पर स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।
कोविड महामारी के बावजूद केन्द्र और राज्यों के बीच बेहतरीन समन्वय के कारण ही समय से पूर्व ही केन्द्र खोलने के लक्ष्य को पूरा किया जा सका है।