मल्लिकार्जुन खड़गे आज कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आज पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को हरा दिया है। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने नई दिल्ली में परिणामों की घोषणा करते हुए कहा कि खड़गे को सात हजार आठ सौ 97 वोट मिले जबकि शशि थरूर को एक हजार 72 वोट मिले। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए दो दिन पहले मतदान हुआ था।खड़गे 24 वर्षों में पहले कांग्रेस अध्यक्ष होंगे जो नेहरू-गांधी परिवार से ताल्लुक नहीं रखते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार लोकतंत्र को मजबूत किया, संविधान की रक्षा की। मैं सोनिया गांधी का आभार व्यक्त करता हूं, उन्होंने अपने खून पसीने से पार्टी को सींचा है। सरकार देश में नफरत फैला रही है। पूरा देश राहुल गांधी के संघर्ष से जुड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह काम करना है, पार्टी में कोई भी बड़ा या छोटा नहीं होता है। हमें सांप्रदायिकता की आड़ में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करने वाली फासीवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here