महिंद्रा राजपक्षे पर श्रीलंका की अदालत ने देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया

श्रीलंका में राजधानी कोलंबो की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्ष और उनके कई प्रमुख सहयोगियों के देश छोड़ने पर पाबंदी लगा दी है। मीडिया की खबरों के अनुसार इनमें राजपक्ष के बेटे और पूर्व मंत्री नामल राजपक्ष, जॉनशन फरनांडो, पवित्रा वन्नियाराची, सी.बी रतनायके, सनत निशांत, संजीवा अदिरमाने सहित कई अन्‍य व्‍यक्ति शामिल हैं।

देश में कई सप्‍ताह से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों और आर्थिक संकट के बीच महिंदा राजपक्ष ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here