मालदीव को भारत ने 10 करोड़ डॉलर की सहायता दी

0
166

भारत ने मालदीव के सामने आ रहीं आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए उसे मंगलवार को 10 करोड़ डॉलर की आर्थिक सहायता दी। यहां विदेश मंत्रालय में एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें हिंद महासागर क्षेत्र में स्थित इस देश के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद और वित्त मंत्री इब्राहिम अमीर भी उपस्थित थे।

मालदीव में विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘भारत सरकार ने वित्तीय चुनौतियों से निपटने के लिए मालदीव की सरकार को 10 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता सौंपी। मालदीव को सहायता प्रदान करने में भारत प्रामाणिक देश बना हुआ है।’’

विदेश मंत्री शाहिद ने इस मदद के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया।

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने पिछले महीने माले का दौरा किया था जहां उन्होंने मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी से मुलाकात की थी और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here