विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन के सूमी शहर में फंसे सभी भारतीय विद्यार्थियों को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय विद्यार्थी इस समय पोल्टावा के रास्ते में हैं, जहां से वे पश्चिमी यूक्रेन के लिए रेलगाडियों में सवार होंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को घर से लाने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ानों की व्यवस्था की जा रही हैं।
रूस ने यूक्रेन में संघर्षविराम और कई क्षेत्रों में मानवीय गलियारों को खोलने की घोषणा की है। रूस के एक कार्यबल ने कहा कि राजधानी कीव, दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल, यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव और सूमै में आज से संघर्ष विराम शुरू होगा।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि संघर्षविराम कब तक जारी रहेगा।