दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड के 24 हजार से अधिक नये मामले सामने आए। इसके साथ ही राजधानी में संक्रमितों की संख्या दस लाख से अधिक हो गई है। अब तक करीब 9 लाख कोविड रोगियों को उपचार किया जा चुका है। पिछले 24 घंटे में 22 हजार से अधिक लोग उपचार के बाद स्वस्थ हुए। इसी दौरान इस महामारी से 357 लोगों की मृत्यु हुई। इस समय दिल्ली में 93 हजार से अधिक रोगियों का इलाज चल रहा है।