उत्तराखंड विधानसभा के लिए आज श्रीमती रितु खंडूरी भूषण निर्विरोध अध्यक्ष पद के रूप में चुनी गई। भूषण राज्य विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष होंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने भी विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष चुने जाने पर रितु खंडूरी भूषण का बधाई दी है। सिंह ने कहा कि विधानसभा में महिलाओं का 33 प्रतिशत आरक्षण होना चाहिए। ऐसे प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पास होने चाहिए और केन्द्र सरकार के पास भेजे जाने चाहिए।