यूक्रेन ने कहा है कि रूस के हमलों में उसके यहां 14 बच्चों सहित 352 नागरिक मारे गए हैं। इसके अलावा 116 बच्चों सहित एक हजार 684 लोग घायल हुए हैं।
उधर, रूस ने दावा किया है कि उसकी सेना यूक्रेन में केवल सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बना रही है और यूक्रेन के सामन्य नागरिकों को कोई खतरा नहीं है।
रूस ने सेना में हताहत हुए जवानों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि संघर्ष में केवल रूसी सैनिक मारे गए और घायल हुए हैं, लेकिन उनकी संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।