भारत रत्न लता मंगेशकर के सम्मान में आज लोकसभा को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया। स्वर कोकिला का कल मुम्बई में निधन हो गया था।
दोपहर जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक बयान पढ़ा जिसमें कहा गया था कि देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के अलावा, लता मंगेशकर को दादा साहब फाल्के पुरस्कार सहित विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया है।
उन्होंने संगीत के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के 50 वर्षों को याद किया। उन्होंने सदन के दो पूर्व सदस्यों, गजानन बाबर और सी. जंगा रेड्डी के निधन पर एक शोक प्रस्ताव भी रखा।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सदस्यों ने उठकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मौन रखा।