वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर में एएसआई की टीम सर्वे शुरू कर दी है।मीडिया संवाददाता ने बताया कि सर्वे सुबह सात बजे से शुरू हो गया है जो कि दोपहर 12 बजे तक चलेगा। ज्ञानवापी वाराणसी सर्वे के दौरान मुस्लिम पक्ष नही है।
पिछली बार भी मुस्लिम पक्ष ने सर्वे का बहिष्कार किय था। प्रशासन ने हिंदू और मुस्लिम पक्ष के 16 लोगों को मस्जिद के अंदर जाने की इजाजत दी थी। अंदर जाने वाले लोगों की लिस्ट में हिन्दू पक्ष के रेखा पाठक,सोहन लाल आर्य, सुधीर त्रिपाठी शामिल हैं।
पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने एएसआई से सुनवाई खत्म होने तक मस्जिद का सर्वे शुरू न करने को कहा था। जुलाई के अंतिम सप्ताह में कोर्ट में दोनों पक्षों की तरफ से लगातार दो दिन बहस चली थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद 27 जुलाई को अपने फैसले को रिजर्व कर लिया था।










