विष्णु देव साय छत्तसीगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। रविवार को विधायक दल की बैठक में विष्णु देव साय को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुना गया है। विष्णु देव साय बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वहां मौजूद रहेंगे। BJP नेता विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को दोपहर 2 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
PM मोदी के अलावा कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
हाल के विधानसभा चुनाव में BJP ने कुल 90 विधानसभा सीट में से 54 सीट जीतीं। वहीं, कांग्रेस 35 सीट पर सिमट कर रह गई। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में सफल रही. BJP ने राज्य में अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित 29 सीट में से 17 जीती हैं।