भारत ने श्रीलंका को गंभीर आर्थिक संकट से उबारने के लिए इस वर्ष 3 अरब 80 करोड़ अमरीकी डॉलर से अधिक की अभूतपूर्व सहायता दी है। उन्होंने कहा कि भारत, श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है, भारत श्रीलंका का निकटतम पड़ोसी देश है और दोनों देश सभ्यता के स्तर पर गहरे बंधन साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीलंका और उसके नागरिक जिन चुनौतियों का समना कर रहे हैं उससे भारत अवगत है।
श्रीलंका में मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्ष के इस्तीफे के बाद सर्वदलीय अंतरिम सरकार बनाने पर सहमत हो गए हैं। राष्ट्रपति ने बुधवार को त्यागपत्र देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री रानिल विक्रम सिंघे ने भी इस्तीफा देने की पेशकश की है।
विपक्षी दलों ने कल बैठक में देश को मौजूदा आर्थिक संकट से उबारने और आगे ले जाने के उपायों पर व्यापक विचार-विमर्श किया। इस बीच, देश के प्रमुख प्रशासनिक प्रतिष्ठान पर कब्जा करने वाले प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि राष्ट्रपति के इस्तीफे तक वे नहीं हटेंगे। प्रदर्शनकारी शनिवार को राष्ट्रपति के सरकारी आवास में घुस गए थे। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री विक्रम सिंघे के निजी आवास को आग लगा दी थी।