श्रीलंका को संकट में छोड़कर राष्ट्रपति गोटबाया मालदीप पहुंचे

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति गोताबाया राजपक्षे देश छोड़कर चले गए हैं। श्रीलंका के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी के अनुसार श्री राजपक्षे और उनकी पत्‍नी श्रीलंकाई वायुसेना के मालवाहक जहाज से मालदीव की राजधानी माले पंहुच गये हैं। । गोताबाया राजपक्षे पर बड़े पैमाने पर भ्रष्‍टाचार और आर्थिक कुप्रबंधन के आरोप हैं। राजपक्षे की नीतियों के कारण श्रीलंका दिवालिया हो गया और स्‍वतंत्रता के बाद सबसे गंभीर वित्‍तीय संकट में फंस गया है।

कोलंबो में भारतीय उच्‍चायोग ने मीडिया की इन खबरों का आज स्‍पष्‍ट रूप से खंडन किया कि भारत ने श्रीलंका के राष्‍ट्रपति गोताबाया राजपक्षे को देश छोड़ने में मदद की। उच्‍चायोग ने इन खबरों को आधारहीन और अटकलबाजी बताया है।

माले हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि राजपक्षे को पुलिस सुरक्षा के बीच अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। सूत्रों के अनुसार, मालदीव से राजपक्षे किसी दूसरे एशियाई मुल्क में जा सकते हैं। राजपक्षे ने पहले भी श्रीलंका छोड़ने का प्रयास किया था, लेकिन हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने उनका सहयोग करने से इनकार कर दिया। अब वो सैन्य विमान से सवार होकर मालदीव पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here