सिक्किम में बाढ़ के मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई, कई लापता

राज्‍य में मंगलवार रात को ग्‍लेशियर पिघलने और तीस्‍ता नदी में अचानक बाढ से जान-माल की हानि हुई है। अब तक 14 लोगों की जान गई है और सेना के जवानों सहित एक सौ से अधिक लोग लापता हैं। इस आपदा से 22 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की तीन टीम, सेना और वायुसेना कर्मी राहत और बचाव कार्य में राज्‍य सरकार की सहायता कर रहे हैं।

मौसम ठीक होने पर चुंगथांन से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम विमान से रवाना होंगी। विमान से ही आवश्‍यक वस्‍तुएं और अन्‍य आपूर्ति चुंगथांग, लाचेन और लाचुंग में वितरित की जाएंगी।

इस बीच कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में कल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में सिक्किम की स्थिति की समीक्षा की गई। इस वर्चुवल बैठक में मुख्य सचिव वी.बी पाठक भी शामिल हुए। गौबा ने बताया कि चुंगथांग बांध की सुरंग में फंसे लोगों और पर्यटकों को निकालने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here