सुल्तानपुरी में कार टक्कर से लड़की की मृत्यु मामले पर राजनितिक घमासान

दिल्ली पुलिस ने कंझावाला इलाके में एक लड़की की मृत्यु के मामले में सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की स्कूटी की कार से टक्कर हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने इस घटना के बारे में मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है। इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली के सुल्तानपुरी में कार से टक्कर के बाद लड़की की मृत्यु के मामले में संज्ञान लिया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर निर्धारित समय सीमा के अंदर इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने को कहा है। आयोग ने यह भी कहा है कि पीड़ित लड़की के शव का पोस्टमार्टम भी अवश्य कराया जाए ताकि यह पता चल सके कि कहीं उसके साथ यौन शोषण तो नहीं हुआ। साथ ही आयोग ने पीड़िता की माँ की ओर से लगाए गए आरोपों के सही पाए जाने पर प्राथमिकी में उनके अनुरूप धाराएं लगाने के लिए भी कहा है।

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने एक ट्वीट में कहा कि वे पुलिस आयुक्त के साथ इस मामले पर नजर रखे हुए हैं और इसके सभी पहलुओं की अच्छी तरह से जांच की जाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को शर्मनाक बताया और कहा कि दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए।

आप के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को आरोप लगाया कि कंझावला-सुल्तानपुरी कांड में गिरफ्तार पांच आरोपियों में से एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सदस्य मनोज मित्तल है और उसकी तस्वीर वाला एक होर्डिंग उस स्थानीय थाने के बाहर लगा है, जहां वह और उसके दोस्त बंद हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here