अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने आज अपनी कंपनी के शेयरधारकों को AGM के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम अपने सपने को पूरा करने के लिए तत्पर हैं । हमारा रेजिलियंस हमें हर कठिनाई से बाहर निकलने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि हम पर टार्गेट मिसइनफॉर्मेशन के जरिए हमला हुआ। यह जानबूझकर हमारी रेपुरटेशन पर किया गया हमला था, ताकि हमारे स्टॉक प्राइस कम हों. हमने निवेशकों के हित को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से सबस्क्राइब एफपीओ वापस लिया।
गौतम अदाणी ने कहा कि हम पर झूठे आरोप लगाए गए। हमारे बारे में झूठी ख़बर फैलाई गईं। हमारी छवि ख़राब करने की कोशिश हुई। कमेटी ने रिपोर्ट में कहा कि कंपनी के द्वारा उठाए गए कदमों ने भारतीय बाजार को अस्थिर होने से बचाया। कमेटी ने कोई उल्लंघन नहीं मिला।
समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि निवेशकों का भरोसा बना रहा है और हमारी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर है. हमने कई देशों में विस्तार किया है। हम प्रतिबद्ध हैं कि हर बढ़ते दिन के साथ बेहतर करें और आगे भी बेहतर करते रहेंगे। गौतम अदाणी ने जोर देकर कहा कि हम निवेशकों को भरोसा दिलाते हैं कि उनका साथ देंगे।











