कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को दोहराया कि अगर उनका दल वर्ष 2024 में हरियाणा में सरकार बनाता है तो चार उपमुख्यमंत्री होंगे जिनमें से एक ब्राह्मण समुदाय से होगा। कांग्रेस महासचिव कुमारी शैलजा ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के उस सुझाव को खारिज कर दिया था जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस हरियाणा में चार उपमुख्यमंत्री बना सकती है।
हरियाणा में नगर निगमों के महापौरों के पास अब जूनियर इंजीनियरों सहित ‘समूह सी और डी’ के कर्मचारियों को निलंबित करने का अधिकार होगा। समूह सी श्रेणी के कर्मचारियों में लिपिक शामिल हैं, जबकि सहायक और इलेक्ट्रीशियन समूह ‘डी’ पदों के अंतर्गत आते हैं।
आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नगर निगमों के महापौरों को जूनियर इंजीनियरों सहित समूह सी और डी के कर्मचारियों को निलंबित करने का अधिकार देकर स्थानीय नगरीय शासन के सत्ता विकेंद्रीकरण की दिशा में जारी प्रक्रिया में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया।