हिमाचल प्रदेश में भूस्‍खलन और बाढ़ के कारण 22 लोगों की मृत्‍यु

हिमाचल प्रदेश में, तेज वर्षा के बाद भूस्‍खलन और बाढ़ से 22 लोगों को मौत हो गई है। वर्षा से जुड़ी घटनाओं में 12 लोग घायल हुए हैं और छह लापता हैं। कांगड़ा जिले में चक्‍की रेल पुल कल बाढ़ में ध्‍वस्‍त हो गया।

राज्‍य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोक्‍ता ने बताया कि मंडी, कांगड़ा और चंबा जिलों पर सर्वाधिक असर पड़ा है।उत्तराखंड में शुक्रवार से देहरादून और अन्य हिस्सों में भारी बारिश से तीन लोगों की मौत हो गई और 13 लापता हो गए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। चालीस से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रशासन, आपदा प्रभावित परिवारों के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था कर रहा है।

इस बीच, राज्य में भूस्खलन के कारण एक सौ से अधिक ग्रामीण संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। टिहरी और पौड़ी में भी भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है, जिसका प्रशासन आकलन कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here