11 राज्यों में आज से एथेनॉल वाला पेट्रोल मिलेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान 11 राज्यों में बायो फ्यूल E20 फ्यूल की शुरुआत भी होगी, जो 20% एथेनॉल से मिलकर बनता है। इसके अलावा PM सोलर एनर्जी से चलने वाले सोलर कुकिंग सिस्टम को भी लॉन्च करेंगे। एनर्जी वीक 6 फरवरी से 8 फरवरी तक चलेगा।

PM मोदी कर्नाटक के तुमकुरु में HAL की हेलिकॉप्टर फैक्ट्री देश को सौपेंगे। यह एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री है। यहां 20 साल में 1000 से अधिक हेलिकॉप्टर बनेंगे। एनर्जी वीक के दौरान PM मोदी 20% एथेनॉल मिश्रण वाले E20 फ्लेक्स फ्यूल की शुरुआत करेंगे। इसकी बिक्री आज से 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शुरू हो जाएगी। सरकार ने 2025 तक सिर्फ E20 फ्यूल की ही बिक्री का टारगेट रखा है।

एथेनॉल एक तरह का अल्कोहल है, जो स्टार्च और शुगर के फर्मेंटेशन से बनाया जाता है। एथेनॉल का उत्पादन मुख्य रूप से गन्ने के रस, मक्का, सड़े आलू, कसावा और सड़ी सब्जियों से तैयार किया जा सकता है।

जिन 11 राज्यों और UT में यह फ्लेक्स फ्यूल मिलेगा उनमें दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, दमन दीव और दादरा और नगर हवेली का नाम शामिल हैं। इस फ्लेक्स फ्यूल की कीमत 60-62 रुपए लीटर होगी। फेज-1 में 15 शहरों को कवर किया जाएगा। फिलहाल यह ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के 84 आउटलेट्स पर मिलेगा। इससे प्रदूषण कम होगा, गाड़ियां 35% कम कार्बन मोनोऑक्साइड बनाएंगी। आम आदमी को सस्ता ईंधन मिलेगा। एथेनॉल फसलों से बनेगा, इसलिए किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here