चीन के 54 ऐप प्रतिबंधित

0
207

सरकार ने राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माने जाने वाले चीन के 54 एप प्रतिबंधित कर दिए हैं। इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन प्रतिबंधित एप की सूची जारी की है।

54 एप की सूची में से कुछ एप सरकार पहले ही प्रतिबंधित कर चुकी थी लेकिन उन्‍हें नए नाम और नए ब्रैंड के साथ फिर से बाजार में लाया गया था।

प्रतिबंध के दायरे में आए ऐप में ब्यूटी कैमराः स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमराः सेल्फी कैमरा, राइज ऑफ किंग्सडम्सः लॉस्ट क्रुसेड, वीवा वीडियो एडिटर, टेंसेंट एक्सराइवर जैसे लोकप्रिय ऐप भी शामिल हैं।

इनके अलावा गेरेना फ्री फायर- इल्युमिनेट, एस्टाक्राफ्ट, फैंसीयू प्रो, मूनचैट, बारकोड स्कैनर-क्यूआर कोड स्कैन और लीका कैम को भी सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है।

इस साल भारत सरकार ने चीन से संबंधित मोबाइल ऐप को प्रतिबंधित किया है। वर्ष 2020 में भी कई प्रमुख चीनी ऐप प्रतिबंधित किए गए थे। जून 2020 में सरकार ने टिकटॉक और यूसी ब्राउजर जैसे 59 चीनी ऐप पर पाबंदी लगा दी थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here