BJP सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने छोड़ी राजनीति

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कई बड़े दिग्गजों के टिकट कट गए हैं। केंद्रीय मंत्री रहे चांदनी चौक से बीजेपी के सांसद डॉ. हर्षवर्धन का भी टिकट टिकट कट गया है। टिकट कटने के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने राजनीति को अलविदा कह दिया है। डॉ. हर्षवर्धन ने राजनीति को छोड़ने का ऐलान करते हुए लंबा पोस्ट एक्स पर लिखा।

हर्षवर्धन ने कहा कि वह 30 साल से अधिक के ‘शानदार चुनावी करियर’ के बाद अपनी जड़ों की ओर लौटेंगे। अपने सफर पर प्रकाश डालते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मैं तंबाकू और मादक पदार्थ के सेवन के खिलाफ, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ और सरल व सतत जीवनशैली सिखाने का अपना काम जारी रखूंगा।

30 साल से अधिक के शानदार चुनावी करियर के बाद मैं अंतत: अपनी जड़ों की ओर लौट रहा हूं। इस दौरान मैंने सभी पांच विधानसभा और दो संसदीय चुनाव अच्छे-खासे अंतर से जीते और पार्टी संगठन तथा राज्य व केंद्र में सरकारों में कई प्रतिष्ठित पदों पर रहा। ’’ उन्होंने जब गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की इच्छा से 50 साल पहले जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर में एमबीबीएस में दाखिला लिया था, तो उनका लक्ष्य मानवता की सेवा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here