घटी चांद से ‘चंद्रयान 3’ की दूरी, सतह के और करीब पहुंचा स्पेसक्राफ्ट

दुनिया की बड़ी स्पेस एजेंसियों से आगे निकलकर इसरो ने कई सफल अंतरिक्ष अभियानों को अंजाम दिया है, जिसमें से एक चंद्रयान-3 भी है। चांद के लिए भेजे गए इस अंतरिक्ष यान के सफल लॉन्च के बाद अब चंद्रयान-3 सोमवार को उपग्रह के और करीब पहुंच गया।

इसरो ने ऐलान किया कि चंद्रयान-3 सोमवार की सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच चंद्रमा के चारों ओर अपनी कक्षा कम करेगा। नए कक्षा में प्रवेश करने के साथ ही इसरो का अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह के और भी करीब पहुंच जाएगा । इसरो की इस घोषणा से चंद्रयान-3 को लेकर भारतीयों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई।

मून के और करीब पहुंचने से पहले चंद्रयान-3 1,437 किमी की दूरी से चांद का चक्कर लगा रहा था, लेकिन अब ये और भी कम हो गया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि इसरो का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रमा की सतह के करीब चला गया है. इसरो की तरफ से चंद्रयान-3 को चांद के और करीब पहुंचाने के लिए 9 अगस्त को संकेत भेजे गए थे, जिसके बाद अंतरिक्ष यान की कक्षा 174 किमी की कमी आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here