प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक चुनावी रैली में कांग्रेस पर हमला किया है। पीएम मोदी ने कहा, “कुर्सी पाने के लिए कांग्रेस मध्य प्रदेश के लोगों से सोने का महल बनाने का भी वादा कर सकती है। अब वे सोना कौनसा लाएंगे? आलू वाला? कोई भरोसा नहीं । वे कहेंगे कि सोने का महल देंगे और बाद में कहेंगे आलू से सोना निकालूंगा, तब बनाऊंगा।
PM मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा का संकल्प पत्र युवाओं, महिलाओं को और सशक्त बनाने वाला है। भाजपा का संकल्प पत्र आदिवासी, पिछड़ों, गरीबों और दलितों को नया संबल देने वाला है। भाजपा का संकल्प पत्र मेरे परिवार के आप सभी लोगों को मजबूत जिंदगी देने वाला है । ये भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि भाजपा जो करती है वो करके दिखाती है। आपसे किए हर वायदे पूरे होंगे, ये मोदी की गारंटी है।
मोदी ने कहा, ”यह चुनाव मध्य प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य को तय करने वाला है। मध्य प्रदेश को अंधेरे कुएं में धकेलने के लिए कांग्रेस नेता जिम्मेदार हैं। दूसरी तरफ बीजेपी है जिसने मध्य प्रदेश को अंधेरे से बाहर निकाला है। ” एक तरफ कांग्रेस है, जो केवल अपना खाली खजाना भरने के लिए मध्य प्रदेश पर कब्ज़ा करना चाहती है।











