यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारी ने कल यूक्रेन को लेकर रूस के खिलाफ ताजा प्रतिबंधों की घोषणा की है। इनमें रूस से तेल के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध और रूस के सबसे बड़े बैंक और प्रमुख प्रसारकों पर नजर रखने का प्रस्ताव है।
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने छह महीने के भीतर रूस के कच्चे तेल की यूरोप में खरीद में कटौती और इस वर्ष के अंत तक परिशोधित ऊर्जा उत्पादों के आयात को समाप्त करने की योजना की घोषणा की।
प्रतिबंधों का मुख्य उद्देशय रूस के उन संसाधनों को समाप्त करना है, जो पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध जारी रखने में मदद कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अमेरिका अब रूस को अमेरिकी बैंकों में जमा डालर का इस्तेमाल करके कर्ज का भुगतान करने की अनुमति नहीं देगा। यह कदम मास्को पर अतिरिक्त दबाव डालने के उद्देश्य से उठाया गया है।
साथ ही उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि अमेरिका यूक्रेन को अपना ऐतिहासिक समर्थन जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फिर वो चाहे सैन्य सहायता, मानवीय सहायता या आर्थिक सहायता ही क्यों न हो।