दिल्ली के प्रगति मैदान में आगामी 9 सितम्बर को 2 दिवसीय G-20 सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन के लिए पूरी दिल्ली में ज़ोरों शोरों से तैयारियां चल रही हैं. चंद्रयान की ऐतिहासिक सफल लैंडिंग के बाद देश के सम्मान के लिए सम्मेलन की तैयारियों में चंद्रयान की सफलता के बैनर भी लगाए जा रहे हैं।
इसी के साथ यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम भी सुनिश्चित किये जा रहे हैं आपको बता दें कि साल 2023 का ये सम्मेलन G-20 सम्मलेन का 18 वां संस्करण है जिसका प्रतिनिधित्व भारत कर रहा है। दिल्ली सरकार की तरफ से 8 सितम्बर से 10 सितम्बर तक सभी स्कूल कॉलेज और ऑफिस को बंद करने के साथ ही यातायात में बदलाव सम्बन्धी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जी20 शिखर सम्मेलन के लिए काफी देशों के प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचेंगे। ऐसे में दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था तो और अच्छे से की जाएगी साथ ही हर जगह ट्रैफिक डायवर्जन भी होगा । उस वक्त वहां का माहौल सही रहे और जाम और दूसरी समस्या न खड़ी हों, इसी को ध्यान में रखते हुए तीन दिन के पब्लिक हॉलिडे का एलान किया गया हैं
जी20 सम्मिट के लिए देश के टॉप लीडर्स भारत मंडपम कनवेंशन सेंटर में आएंगे। ये कार्य दिल्ली के प्रगति मैदान में होगा। इस के मद्देनजर राजधानी पुलिस ने तमाम ट्रैफिक डायवर्जन भी हुए और इन तीन दिनों में रास्तों में डायवर्जन देखने को मिलेगा।











