अफगानिस्तान में बढ़ती राजनीतिक अनिश्चितता के बीच अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने उसे दी जाने वाले राशि पर रोक लगा दी है। कोष ने हाल में सदस्य देशों के लिए 6 खरब 50 अरब डॉलर के विशेष आहरण अधिकार की घोषणा की थी लेकिन अभी अफगानिस्तान को यह राशि नहीं मिलेगी।
इसीलिए वहां अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की परियोजनाओं को रोक दिया गया है। गेरी राइस ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष अफगानिस्तान में कठिन आर्थिक और मानवीय स्थिति को लेकर भी काफी चिंतित है।
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक ने अफगानिस्तान को ऋण देने पर भी रोक लगा दी है।