IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया, कोनोली का धमाका

 

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। मंगलवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से मात दी। जीत के हीरो रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली, जिन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की तूफानी पारी खेली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 27 गेंदों में 39 रन बनाए जबकि जोस बटलर ने 38 रन का योगदान दिया। ग्लेन फिलिप्स ने 25 रन जोड़े। पंजाब की ओर से विजयकुमार वैशाक ने 3 और युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट चटकाए।

163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने 7 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। इसके बाद कोनोली और प्रभसिमरन सिंह ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत आधार दिया। प्रभसिमरन ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और एक चौके के साथ 37 रन बनाए।

कोनोली ने आगे भी मोर्चा संभाले रखा और 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 72 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को 19.1 ओवर में जीत दिला दी। गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट लिए जबकि रबाडा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here