बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को खेले गए IPL 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हराकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। RCB ने अब तक 2 मैचों में 2 जीत दर्ज की हैं।
अंकतालिका में राजस्थान रॉयल्स 2 जीत के साथ दूसरे, दिल्ली कैपिटल्स तीसरे और पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में 1 जीत के साथ पांचवें, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स 2 मैचों में 1 जीत के साथ छठे और सातवें स्थान पर हैं। गुजरात टाइटंस और KKR 2-2 मैच गंवाकर आठवें-नौवें और CSK 3 मैच गंवाकर दसवें स्थान पर है।
ऑरेंज कैप की दौड़ में दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी 2 मैचों में 160 रन के साथ शीर्ष पर हैं। दूसरे स्थान पर SRH के हेनरिक क्लासेन 145 रन के साथ हैं। रोहित शर्मा 113 रन के साथ तीसरे, RCB के देवदत्त पड्डिकल 111 रन के साथ चौथे और पंजाब के कूपर कोनोली 108 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
पर्पल कैप राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई के पास है जिन्होंने 2 मैचों में 5 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी सबसे बेहतर है। पंजाब के विजय कुमार वैशाक, RCB के जैकब डफी और CSK के अंशुल कंबोज भी 5-5 विकेट के साथ शीर्ष गेंदबाजों में शामिल हैं।











