IPL: LSG ने MI को हरा दिया

. क्रिकेट में कल रात लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हरा दिया। मुम्‍बई के वानखेड़े स्टेडियम में 169 रन के लक्ष्य के जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।

मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। लखनऊ की ओर से क्रुणाल पांड्या ने तीन विकेट लिए, जबकि मोहसिन खान, जेसन होल्डर, रवि बिश्नोई और आयुष बडोनी ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। कप्‍तान के. एल. राहुल ने शानदार 103 रन बनाए। आई.पी.एल. के इस सीजन में राहुल का यह दूसरा शतक है।

टूर्नामेंट में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मैच शाम साढे सात बजे से शुरू होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here