MP शहरी निकाय चुनावों में BJP ने मारी बाजी

मध्‍य प्रदेश में सत्‍ताधारी भारतीय जनता पार्टी को शहरी स्‍थानीय निकाय चुनावों में भारी सफलता मिली है। शहरी निकाय चुनाव के दूसरे दौर की मतगणना कराई गई। कुल 16 नगर निगमों में से सत्‍ताधारी भारतीय जनता पार्टी को 9 निगमों में सफलता मिली है, जबकि कांग्रेस पांच नगर निगमों में अपने महापौर बना सकेगी।

एक सीट आम आदमी पार्टी को मिली है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के विद्रोही उम्‍मीदवार को भी एक सीट पर अवसर मिलेगा। इन चुनावों की खासियत यह है कि 16 नगर निगमों में से 9 की कमान महिलाओं के हाथ में होगी।

भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगमों की 85 प्रतिशत से अधिक सीटे जीती हैं, जबकि कांग्रेस को 13 प्रतिशत नगर निगमों में सफलता मिली है। आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को इन चुनाव में खाता खोलने में सफलता मिली है।

नगर पालिका की बात करें तो उसने 76 में से 57 पर कब्जा जमाने का मौका है जो कि पिछली बार से 4 सीट ज्यादा है। कांग्रेस के लिए कोई चेंज नहीं रहा। वह पहले भी 18 नगर पालिकाएं जीती थीं, इस बार भी यही आंकड़ा रहा। इनमें कई सीटें अभी भी फंसी हुई हैं क्योंकि अधिकतर जगह निर्दलीय ही निर्णायक हैं। वे जिसके साथ जाएंगे, अध्यक्ष उसका होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here