प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कहा है कि वह देश के हित के लिए जो भी फैसले लेते हैं, उसके लिए उन्हें डराया या मजबूर नहीं किया जा सकता। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ये जानकारी ‘रूस कॉलिंग’ में पुतिन के हवाले से दी गई है। इसमें पुतिन के हवाले से कहा गया है कि मैं मानता हूं कि मोदी को भारत के हित में कोई भी काम, कदम और निर्णय लेने के लिए डराया या मजबूर नहीं किया जा सकता।
भारत और रूस के बीच बढ़ते बिजनेस पर व्लादिमीर पुतिन ने कहा, पिछले साल बिजनेस 35 अरब डॉलर प्रति वर्ष था। इस साल की पहली छमाही में ही 33.5 अरब डॉलर पर था। इसमें बढ़ोतरी महत्वपूर्ण होगी। काफी हद तक रूसी ऊर्जा संसाधनों पर छूट के कारण भारत को प्राथमिकताएं मिलती हैं। पुतिन ने कहा मोदी सही काम कर रहे हैं।
पुतिन ने पांचों देशों के नाम बताते हुए कहा कि चीन, अमेरिका, भारत, जापान और रूस में से अगर इस साल चीन के साथ टर्नओवर 200 बिलियन के करीब रहा तो भारत के साथ इसे बढ़ाना सही होगा। रूसी PM से पहले भारत की विदेश नीति की तारीफ नवंबर में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी की थी.