यूक्रेन संकट के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लाए गए प्रस्ताव पर रूस ने वीटो कर दिया है। 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद के 11 सदस्यों ने इसके पक्ष में वोट किया जबकि रूस ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। भारत, संयुक्त अरब अमारात और चीन ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। रूस द्वारा प्रस्ताव पर वीटो किए जाने से इसे पारित नहीं किया जा सका।
भारत ने अपने बयान में कहा है कि इस संकट का समाधान राजनयिक तरीके से किया जाना चाहिए और सभी देशों की सम्प्रभुत्ता तथा क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान होना चाहिए। भारत ने हिंसा और हमले की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने का आह्वान भी किया है।
इस कारण भारत ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों और नागरिकों की स्वदेश वापसी केन्द्र सरकार की तत्काल प्राथमिकता है। भारत यूक्रेन के घटनाक्रम से काफी चिंतित है।