सुभाष चंद्र बोस के जीवन और विरासत को प्रदर्शित करते हुए शुक्रवार रात इंडिया गेट परिसर के ऊपर ड्रोन शो के जरिये आसमान जगमगा गया आसमान में ड्रोन के जरिये नेताजी सुभाष चंद्र बोस की संघर्ष गाथा को लोग टकटकी लगाए देख रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट के बीच के मार्ग ‘कर्तव्य पथ’ का उद्धाटन किया था। उन्होंने इंडिया गेट के पास स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 28 फीट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण किया था। शो के लिए कुल 250 ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें नेताजी के जीवन और विरासत को दिखाया गया।
यह शो रात लगभग 8.35 बजे शुरू हुआ था और 10 मिनट तक चला।