उज्जैन रेप केस में 5 लोग हिरासत में लिए गए

0
96

उज्जैन में लगभग 12 साल एक बच्ची के साथ रेप मामले में बड़ी खबर है। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है। उज्जैन के एसपी सचिन शर्मा ने यह जानकारी दी है ।गौरतलब है कि सोमवार 25 सितंबर को बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली थी। मेडिकल जांच में उसके साथ बलात्कार की पुष्टि भी हुई थी । पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया था और CCTV फुटेज की जांच की गई।

पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए आरोपियों से अलग-अलग स्थान पर रखकर कड़ी पूछताछ की गई है। उनसे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज मिले हैं उसमें तीन ऑटो चालकों की ऑटो में पीड़िता बार-बार बैठती और उतरती भी दिखाई दे रही है। यह घटनाक्रम रात तीन से सुबह छह बजे के बीच का है।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि इस घटना के बाद जब बालिका अर्धनग्न अवस्था में घूम रही थी तो उसने कुछ लोगों से मदद मांगी। इसके बाद लोगों ने उसे पैसे, कपड़े और खाने की वस्तु देकर खूब मदद की। चार लोग पुलिस ने स्वयं ढूंढ निकाले हैं जिन्होंने बच्ची को पैसे दिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here