उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से लू की चपेट में

दिल्ली में पिछले चार वर्षों की तुलना में इस साल अप्रैल के महीने में ही लोगो को लू का सामना करना पड रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 43 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से भी लू की चपेट में हैं। पिछले कुछ दिनों में दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से छह से दस डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार उत्‍तरप्रदेश का प्रयागराज कल सबसे गर्म शहर रहा जहां तापमान 47 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here