केरल चुनाव: कन्नूर में सभी 2177 बूथों पर लगेंगे कैमरे, 100% वेबकास्टिंग

 

केरल विधानसभा चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और प्रशासन पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तकनीक का पूरा उपयोग कर रहा है। चुनाव आयोग के निर्देश पर कन्नूर जिले के सभी 2,177 मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर कैमरे लगाए जाएंगे। 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग के जरिए पूरी मतदान प्रक्रिया की रियल टाइम निगरानी होगी।

वेबकास्टिंग की निगरानी के लिए दो स्तरीय व्यवस्था बनाई गई है। कन्नूर कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा और हर विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग ऑफिसर की देखरेख में अलग नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय रहेगा। बूथों के बाहर लगे कैमरों से मतदाताओं की कतारों पर सटीक निगरानी रखी जा सकेगी।

मतदान की पूरी फुटेज हार्ड डिस्क पर रिकॉर्ड की जाएगी और बाद में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपी जाएगी। केरल में 9 अप्रैल को 140 सीटों पर मतदान होगा और 4 मई को परिणाम घोषित होंगे।

केरल में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। माकपा नीत LDF सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है, कांग्रेस नीत UDF वापसी के लिए मैदान में है और भाजपा नीत NDA बड़ी सफलता की उम्मीद लगाए है। कुल 890 उम्मीदवार मैदान में हैं और 2.71 करोड़ मतदाता अपना फैसला सुनाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here