खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के दो करीबी गैंगस्टर दिल्ली में मुठभेड़ के बाद अरेस्ट किए गए हैं। खालिस्तानी आतंकियों के मददगार दोनो गैंगस्टर के कब्जे से हेंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल कांउटर इंटेलिजेंस की टीम ने ये बड़ी कामयाबी हासिल की है।
गिरफ्तार किए गए बदमाश हाल में पंजाब के मोगा में बल्ली कांग्रेसी सरपंच बल्ली हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे थे। दोनो के नाम किशन और गुरबिंदर बताए जा रहे हैं।
अभी कुछ दिनों पहले भी दिल्ली पुलिस को एक सफलता मिली थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुछ दिनों पहले अर्श डल्ला के करीबी हरजीत सिंह उर्फ हैरी मोड को गिरफ्तार किया था। हैरी कनाडा में बैठे लोगों से पैसे लेकर यहां पर हत्या, रंगदारी समेत ड्रग्स और हथियारों की तस्करी का काम करता था। इसके अलावा हैरी देश विरोधी गतिविधियों में भी शामिल था। बठिंडा के रहने वाले हैरी को दिल्ली पुलिस ने सरिता विहार से गिरफ्तार किया था।