पंजाब के नये मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी ने आज चंडीगढ के राजभवन में शपथ ली। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ दो वरिष्ठ विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओ.पी. सोनी ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, विधानसभा अध्यक्ष राणा के पी सिंह, राज्यसभा सदस्य अंबिका सोनी उपस्थित थे। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस समारोह में भाग नहीं लिया।