छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरजपुर जिले के कलेक्टर को हटा दिया है। सोशल मीडिया में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के लिए आईएएस अधिकारी रणबीर शर्मा के एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। कलेक्टर ने इस घटना के लिए माफी मांगी है।
राज्य सरकार ने गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया है।











