देश में अब तक राष्ट्रीय टीकाकरण अभियानके अंतर्गत 45 करोड 60 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कल 51 लाख 83 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए गए। स्वस्थ होने की दर अब 97 दशमलव 3-8 प्रतिशत है।
कल 555 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। अब देश में महामारी के कारण मरने वालों की संख्या चार लाख 23 हजार से अधिक है। जांच क्षमता बढ़ी है और अब तक 46 करोड़ 86 लाख से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। कल 18 लाख 16 हजार कोविड जांच की गई।