देश में अब तक 18 करोड़ चार लाख से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 11 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए।
देश में कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण जोर पकड़ रहा है और भारी संख्या में लोग टीका लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 42 लाख 58 हजार से लोगों को पहला टीका लगाया गया है। इस आयु वर्ग के तीन लाख 28 हजार से अधिक लोगों को पिछले 24 घंटों के दौरान टीका लगाया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 13 करोड़ 74 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है जो 45 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। तीन करोड़ 87 लाख स्वास्थ्यकर्मी और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को भी टीका लगाया गया है।