पाकिस्तान से अपने प्रेमी के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंची सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीमा हैदर को यूपी एटीएस अपने साथ ले गई है। सोमवार दोपहर को एटीएस की टीम सादी वर्दी में पहुंची और उसे अपने साथ लेकर कहीं निकल गई।
बता दें कि सीमा हैदर ने अभी तक जो भी पूछताछ में बताया है, नोएडा पुलिस अब उसका बैकग्राउंड वेरिफाई करने में जुटी हुई है। सीमा ने जो कहानी पुलिस को सुनाई है, अब उस कहानी की जांच भी यूपी एसटीएफ करने जा रही है। इसी के साथ सीमा हैदर के मोबाईल फोन से लेकर उसकी सोशल मीडिया पर सक्रियता को भी जांच के दायरे में लाया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सीमा हैदर के साथ-साथ जांच एजेंसी ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन की भी जांच कर रही हैं। सचिन का भी बैकग्राउंड तलाशा जा रहा है। यूपी एटीएस पता लगा रही है कि सचिन कब से सीमा हैदर के संपर्क में था? दोनों के बीच किन-किन नंबरों पर बात होती थी? किस-किस इंटरनेट ऐप के जरिए सीमा पाकिस्तान से बैठे-बैठे सचिन से बात करती थी? इसका सारा डेटा खंगाला जा रहा है।











