पैरालम्पिक में पुरूषों की दस मीटर एयर पिस्‍टल स्‍पर्धा में सिंहराज अदाना ने कांस्‍य पदक जीता

तोक्‍यो पैरालंपिक खेलों में कांस्‍य पदक जीतने पर सिंहराज अधाना को बधाई दी है। राष्‍ट्रपति ने आज एक टवीट में कहा है कि पैरालंपिक के निशानेबाजी मुकाबले में अधाना का कांस्‍य पदक उनके दृढ़संकल्‍प का प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि देश को सिंहराज अधाना पर गर्व है।

गृह मंत्री अमित शाह ने सिंहराज अधाना को टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। ट्वीट संदेश में श्री शाह ने कहा कि  यह सफलता खेल के प्रति अधाना के समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सिंहराज अधाना भविष्य में भी देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here