सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की सेवाएं कल रात दुनिया भर में कई घंटे तक बाधित रहीं।
फेसबुक के स्वामित्व वाली तीनों सेवाएं वेब या स्मार्टफोन ऐप पर नहीं चलीं।
भारतीय समयानुसार रात लगभग 9 बजे सोशल मीडिया पर ये सेवाएं ठप हो गईं।
फेसबुक के प्रवक्ता ने बताया कि हमें जानकारी है कि लोगों को फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम ऐप्स के उपयोग में परेशानी हुई। प्रवक्ता ने असुविधा के लिए क्षमा भी मांगी। कंपनी ने दुनिया भर में सेवाएं ठप होने का कारण नहीं बताया।