बांग्लादेश की रैपिडएक्शन बटालियन ने हिन्दू समुदाय के लोगों और उनके मंदिरों पर हुए हमले के सिलसिले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है।
सात अगस्त को शियाली गांव के पास से आए कुछ उपद्रवी तत्वों ने हिंदू समुदाय के घरों, दुकानों और मंदिरों पर हमला कर लूट-पाट की थी।
पुलिस इस मामले में दस लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। घटना के बारे में ऐसा भी कहा जा रहा है कि झगड़ा नमाज के वक्त कीर्तन शुरू करने की वज़ह से हुआ था। घटना के विरोध में कई हिंदू संगठनों ने मानव श्रृंखला बनाकर और भूख हड़ताल कर हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।











