भारत के जयनगर से नेपाल के कुर्था के बीच रविवार को रेलगाड़ी परिचालन का सफल परीक्षण किया गया। दोनों देशों के बीच साढ़े 34 किलोमीटर लंबा यह रेलखंड पहला रेल संपर्क है। यह बिहार में मधुबनी जिले के जयनगर को नेपाल के माहोत्तरी जिले के कुर्था को जोड़ेगा। इसकी लागत छह सौ 19 करोड़ रूपये है।
जयनगर-कुर्था रेल संपर्क भारत नेपाल मित्रता रेल परियोजना के तहत आईआरसीओएन-इरकोन बना रहा है। इसके लिए भारत सरकार धन मुहैया करा रही है।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों देशों के बीच तकनीकी और अन्य औपचारिकता पूरी होने के बाद यह रेल सेवा जल्द शुरू हो जाएगी। यह रेलखंड दो चरणों में बनाया जाएगा।
रेल परियोजना का 17 किलोमीटर लंबा दूसरा खंड कुर्था और भानगाह को जोडे़गा जबकि तीसरा चरण भानगाह और बर्दीवास के बीच होगा।