स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले की जांच और तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस बिभव कुमार को मुंबई से वापस दिल्ली ले आई है। दिल्ली पुलिस ने अदालत में कहा था की बिभव कुमार ने मुंबई में अपने मोबाइल को फॉर्मेट कर दिया था। पुलिस अब बिभव के मोबाइल से डिलीट किए गए डेटा का पुनः निकालने का प्रयास कर रही है।
इस प्रकरण की तेजी से जांच में जुटी पुलिस बिभव कुमार को दिल्ली सीएम हाऊस भी ले जा चुकी है। वहां क्राइम सीन को रीक्रिएट करने का काम किया गया। इसी बीच स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की थी। इसके बाद एलजी सक्सेना की ओर से मंगलवार को एक स्टेटमेंट भी जारी किया था और कहा था कि इस मामले में पर सीएम केजरीवाल का यूटर्न लेना सही नहीं है।
पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद सभी सबूतों को एकत्र करने में जुटी है। और विभव कुमार पर जांच मे सहयोग न करने का आरोप है










