वस्तुओं के भुगतान के लिए अगले 6 महीनों में कम से कम 5 अरब डॉलर की आवश्‍यकता: श्रीलंका

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने आज कहा कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए देश को अगले छह महीनों में कम से कम 5 अरब डॉलर की आवश्यकता है। संसद को बताया कि श्रीलंका की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए इस साल अधिक धन की आवश्यकता है।

सिंघे ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने श्रीलंका की मदद की लिए भोजन, कृषि और स्वास्थ्य देखभाल के लिए चार करोड़ अस्सी लाख डॉलर देने का आश्वासन दिया है।

श्रीलंका 70 से अधिक वर्षों में वर्तमान में अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। आर्थिक संकट से निपटने के लिए श्रीलंका ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ बातचीत की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here