विश्व बैंक ने वर्ष 2020-21 के लिए बांग्लादेश की अनुमानित विकास दर में संशोधन किया है। बुधवार को जारी दक्षिण एशियाई क्षेत्र के लिए नवीनतम अपडेट के अनुसार, विश्व बैंक ने कहा कि दक्षिण एशिया में आर्थिक उछाल की संभावना बढ़ रही है। 2021 में विकास दर बढ़कर 7 दशमलव दो प्रतिशत और 2022 में 4 दशमलव चार प्रतिशत की वृद्धि दर से इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था सुधार के रास्ते पर होगी।