चीन के प्रमुख शहर शंघाई में सर्वाधिक संक्रामक ओमिक्रॉन वेरियंट से उत्पन्न कोविड महामारी पर रोक लगाने के लिए आज से चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन लगाया जायेगा।
चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई के पूर्वी भाग में सोमवार से शुक्रवार तक लॉकडाउन रहेगा जबकि पश्चिमी भाग में लॉकडाउन पहली अप्रैल से लागू होगा।
हाल के दिनों में ढाई करोड की आबादी वाला शंघाई शहर संक्रमण का प्रमुख केन्द्र बन गया है। संक्रमण में मार्च महीने के शुरू में तेजी आयी थी। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कल पांच हजार सात सौ से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि की थी जबकि शंघाई में ही लगभग साढे तीन हजार लोग संक्रमित पाये गए थे।